एस० एच० एन० ट्रस्ट द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन — भक्तिमय माहौल में गूंजे जय श्रीराम के नारे
ट्रस्ट द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन — भक्तिमय माहौल में गूंजे जय श्रीराम के नारे प्रयागराज । धार्मिक आस्था और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में 'श्री हनुमत निकेतनजन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा शहर के सहसों स्थित श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के प्रांगण में श्री हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते हुए "सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए और रामभक्ति में लीन होकर भगवान श्रीराम तथा हनुमान जी की जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्वान पंडितों और भजन मंडली द्वारा श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ आरंभ किया गया। सुंदरकांड के पावन श्लोकों और भजनों की स्वर लहरियों से वातावरण में अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया। श्रद्धालु भक्तिभाव से कथा श्रवण करते हुए “जय बजरंगबली” और “जय श्रीराम” के उद्घोष में डूबे रहे। पाठ के पश्चात आरती और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान श्रीराम और हनुमा...