महापर्व महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को पार्किंग एवं ठहरने के लिए एस० एच० एन० ट्रस्ट द्वारा व्यवस्था प्रदान कराई गई - महाकुम्भ 2025
महापर्व महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को पार्किंग एवं ठहरने के लिए एस० एच० एन० ट्रस्ट द्वारा व्यवस्था प्रदान कराई गई - महाकुम्भ 2025
महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट ने की विशेष व्यवस्थाएँ — पार्किंग, ठहरने और भोजन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध|
प्रयागराज। आगामी महाकुंभ मेले के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। इसी कड़ी में "श्री हनुमत निकेतन जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट" ने श्रद्धालुओं के लिए व्यापक पैमाने पर निःशुल्क सुविधा केंद्र की स्थापना की है, जहाँ पार्किंग, ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट द्वारा पिछले कई वर्षों से धार्मिक मेलों एवं सामाजिक आयोजनों में अपनी सेवाएँ देता आ रहा है और इस बार भी महाकुंभ-2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
ट्रस्ट द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित और सुव्यवस्थित पार्किंग क्षेत्र तैयार किए गए हैं, जहाँ वाहनों के आवागमन के लिए उचित व्यवस्था के साथ प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।
रात्रि विश्राम हेतु बिस्तर, चादर की भी व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रस्ट के स्वयंसेवक चौबीसों घंटे सेवा में लगे हुए हैं और श्रद्धालुओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
भोजन की व्यवस्था के तहत प्रतिदिन श्रद्धालुओं को निःशुल्क नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का भोजन परोसा गया। ट्रस्ट के अनुसार, “सेवा ही सच्ची साधना है” इस मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए सभी सेवाएँ पूर्ण निःस्वार्थ भाव से प्रदान की जा रही हैं।
ट्रस्ट द्वारा की जा रही ये व्यवस्थाएँ न केवल धार्मिक भावना को सशक्त बनाती हैं बल्कि सामाजिक एकता और सेवा के भाव को भी प्रोत्साहित करती हैं तथा भंडरा की मदद से लोगों को भोजन कराती है|
महाकुंभ 2025 के इस पावन अवसर पर श्री हनुमत निकेतन जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य है कि कोई भी श्रद्धालु भूखा या असहाय न रहे और सभी को एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी आस्था के इस अद्भुत पर्व का अनुभव प्राप्त हो सके। श्रद्धालुओं ने भी ट्रस्ट की इस सेवा भावना की प्रशंसा की है और कहा कि इस तरह की सुविधाएँ महाकुंभ जैसे विराट आयोजन को और अधिक सुगम और श्रद्धापूर्ण बनाती हैं।









Comments
Post a Comment